कटनी नगर: बालाजी नगर वार्ड क्रमांक-3 मौत बन कर झूल रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार,वार्डवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
शहर के बालाजी नगर वार्ड क्रमांक 3 के रहवासी जान हथेली पर रखकर जीने को मजबूर है इलाके में हाई वोल्टेज बिजली की तार सड़क से काफी करीब और नीचे झूल रहे हैं जिससे हर समय किसी बड़ी दुर्घटना या अनहोनी का अंदेशा बना रहता है स्थानीय निवासियों की शिकायत पर कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा अंशु आज सोमवार सुबह 10:30 पर बालाजी नगर पहुंचे थे और क्षेत्र का जायजा लिया।