शिवपुरी नगर: शक्तिपुरम में लटकती बिजली की तारें दे रहीं मौत को दावत, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
शिवपुरी शहर की शक्तिपुरम कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 2) के रहवासी इन दिनों बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। कॉलोनी की गलियों में बिजली की मुख्य केबल काफी नीचे तक लटक रही है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासी प्रेम सिंह धाकड़ ने आज मीडिया को बताया कि केबल इतनी नीचे है कभी भी हादसा हो सकता है।