थावे: छपरा से पठानकोट के लिए 20 जुलाई से दौड़ेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, थावे जक्शन पर ठहराव करते होगा परिचालन
छपरा से पठानकोट के लिए 20 जुलाई से दौड़ेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन। 11 फेरों तक चलेगी विशेष गाड़ी, थावे समेत कई स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगी राहत। 20 जुलाई से छपरा और 22 जुलाई से पठानकोट से होगा संचालन, कुल 19 कोच रहेंगे शामिल। रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लिया फैसला, सितंबर के अंत तक जारी रहेगी सेवा।