पोरसा: 21 साल बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं, मरीज़ों की बढ़ी परेशानी
Porsa, Morena | Apr 24, 2026 21 साल बाद भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं, मरीजों की बढ़ी परेशानी पोरसा के शासकीय अस्पताल में वर्ष 2005 में की गई घोषणा आज भी अधूरी पड़ी है। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 21 साल बीत जाने के बाद भी अस्पताल में कोई स्पेशलिस्ट डॉक्टर पदस्थ नहीं हो सका है।