पटना ग्रामीण: चेन्नई से पटना लौटे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव की तबीयत के बारे में जानकारी दी
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे चेन्नई से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर जब पत्रकारों ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के तबीयत को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत अब ठीक है।