पटना ग्रामीण: आर्यभट ज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल छात्रों ने किया हंगामा, परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछे जाने का लगाया आरोप
राजधानी पटना में मंगलवार को मीठापुर आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में MBBS फाइनल ईयर की परीक्षा देने पहुंचे थे मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने दोपहर 3 बजे के करीब जमकर हंगामा किया। परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछ जाने पर छात्रों ने नाराजगी जतायी और परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस ने मामले को शांत कराया।