मुज़फ्फरनगर: चोरी का नया अंदाज़! महिला ने उड़ाया फेसवॉश: ना कैश, ना ज्वैलरी, इस बार कॉस्मेटिक पर हाथ साफ; CCTV में कैद शातिर चाल
मुजफ़्फ़रनगर के शिव चौक स्थित एक जनरल स्टोर में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। बुर्काधारी महिला ने दुकानदार को बातों में उलझाकर फेसवॉश चुरा लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हैरानी की बात यह है कि वारदात पुलिस चौकी के पास हुई, फिर भी शिकायत नहीं दी गई, जिससे व्यापारियों में डर बढ़ रहा है।