तालबेहट: पिपरई गांव में खनन माफिया द्वारा बेधड़क अवैध मिट्टी का खनन, स्थानीय लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की उठाई मांग
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिपरई गांव में खनन माफिया द्वारा बेधड़क अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश पनपा है, और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है, स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्य शैली को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए और खनन माफिया पर कार्रवाई की मांग की है।