नानपारा: नानपारा के अधिवक्ताओं ने लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में नानपारा के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार नानपारा को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष निरंकार जायसवाल और महामंत्री हरिओम शंकर शुक्ला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा की।