कर्वी: डीएम ने खोह गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण, किसानों की तौल तेज करने के दिए निर्देश
चित्रकूट जिलाधिकारी ने गुरुवार दोपहर 3 बजे ,पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र खोह स्थित गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने किसानों की तौल प्रतिदिन सुनिश्चित करने, गेहूं उठान नियमित कराने और किसानों से उतराई-छनाई के नाम पर ,अतिरिक्त गेहूं न लेने के निर्देश दिए। शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी ।