शुजालपुर: जिले में खाद्य जांच अभियान: 3 दिन में 64 नमूनों की जांच, 9 फेल
जिले में चलित राज्य खाद्य प्रयोगशाला द्वारा 22 से 24 अप्रैल 2026 के बीच तीन दिवसीय अभियान चलाकर 64 खाद्य नमूनों की प्राथमिक जांच की गई। कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा दल ने चार तहसीलों की 12 दुकानों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें 9 नमूने फेल पाए गए। नियम अनुसार 6 लीगल और 6 निगरानी नमूने विस्तृत जांच हेतु राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अभियान के