हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर पुलिस ने घर-घर नशा मुक्ति अभियान चलाया, हॉटस्पॉट इलाकों में तस्करों की पहचान कर पीड़ितों का पुनर्वास
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर पुलिस ने हनुमानगढ़ को नशा मुक्ति बनाने के उद्देश्य से नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे अभियान चलाया है। अभियान के तहत एसपी नरेंद्र मीणा स्वयं मैदान में उतरे और प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर नशे से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली, और इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।