गोहद: सीजी पावर कंपनी मालनपुर में करंट लगने से घायल श्रमिक की इलाज के दौरान मौत, फैक्ट्री गेट पर जाम
Gohad, Bhind | Jul 29, 2026 सीजी पावर कंपनी मालनपुर में 25 जुलाई को काम करते समय श्रमिक विनोद श्रीवास को करंट लग गया था।जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना से गुस्साए परिजनों एवं ग्रामीणों ने फेक्ट्री के गेट पर शव रखकर जाम लगा दिया।जिसे बुधवार को लगभग 4 बजे प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर परिजनों ने जाम खोला।