कैसरगंज: कीर्तनपुर इलाके में तेज रफ्तार डीसीएम ने टेंपो को मारी टक्कर, भीषण हादसे में टेंपो सवार युवक घायल, इलाज जारी
लखनऊ बहराइच हाईवे स्थित कीर्तनपुर इलाके में तेज रफ्तार डीसीएम ने टेंपो को टक्कर मार दिया ।भीषण टक्कर में टेंपो सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि टेंपो से बाजार से घर आ रहे थे तभी तेज रफ्तार डीसीएम और टेंपो में भीषण टक्कर हो गई। युवक का अस्पताल में इलाज जारी।