अमरपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य मेला,बीमारी छुपे नहीं, समय रहते पकड़ें! घर-घर पहुंच रही टीम, मुफ्त स्वास्थ्य जांच का सुनहरा अवसर"
अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में चल रहे स्वास्थ्य मेले को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। नेशनल पैथोलॉजी के प्रोपराइटर गोलू शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर बीमारियों की पहचान कराना है।
Amarpur, Banka | Jun 22, 2026