सोनबरसा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को चोरी की मोटरसाइकिल एवं 100 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमरे आलम, निवासी परवाहा चौक, थाना परिहार, जिला सीतामढ़ी के रूप में हुई है।