बरगढ़: बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से माँ-बेटा गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
मदगड़ी गांव की बीडीसी कर्मी देवी बुधवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार, वह अपने पुत्र के साथ निजी कार्य से मेदिनीनगर जा रही थीं। इसी दौरान बड़गड भंडरिया–रमकंडा मुख्य मार्ग पर कन्या पत्थर के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद वे सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। पुत्र भी गीरकर घायल हो गया।