झालरापाटन: 1 करोड़ 82 लाख की ठगी, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड में झालावाड़ निवासी आरोपी को किया गया गिरफ्तार
झालावाड़ एसपी अमित कुमार ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि स्टेट साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन सेंटर, चेन्नई ने एक बड़े इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग फ्रॉड का खुलासा किया है। इस मामले में झालावाड़ निवासी मोहित गोचर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर फरियादी से 1 करोड़ 82 लाख 97 हजार 543 रुपये की ठगी का आरोप है।