झालरापाटन: प्रेम पुरिया गांव में सांप के डंसने से एक युवक की हुई मौत
झालावाड़ के सीमावर्ती प्रेमपुरिया गांव में सांप के डसने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। गांव के रहने वाले मांगीलाल के घर में सांप घुस गया था, जिसे वह भागने का प्रयास कर रहा था इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया।