झालरापाटन: तलावली स्टेशन पर रेल दुर्घटना में मृतक युवक की पहचान, उत्तर प्रदेश के प्रद्युम्न कुमार का हुआ पोस्टमार्टम
तलावली स्टेशन के पास रेल दुर्घटना में मारे गए युवक की शुक्रवार दोपहर 1:00 पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के बरोला निवासी 28 वर्षीय प्रद्युम्न कुमार पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है।गुरुवार को प्रद्युम्न अवध एक्सप्रेस से सूरत से मथुरा जा रहा था। तलावली स्टेशन पर वह ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया था।