कटिहार: गोंडवारा गांव में बस की टक्कर से व्यक्ति की हुई मौत
मंगलवार की दोपहर 1 बजे 35 वर्षीय व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी मौत सड़क हादसे में हुई थी। घटना के बारे में मृतक शेख सरफराज के परिजन ने बताया की सामान लेने के लिए यह चौक स्थित दुकान गए थे। इसी दौरान कुरसेला की ओर जा रही बस ने इन्हें टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।