बारियातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सभागार परिसर में एक दिवसीय पेसा (जिम्मेदारी एवं अधिकार) विषय पर कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यशाला में प्रखंड के सभी गांवों के ग्राम प्रधान,मोबलाइजर व पंचायत सहायक शामिल हुए। कार्यशाला का नेतृत्व प्रखंड समन्वयक पंकज पांडेय ने किया। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर सरोज गंझू व दीपक कुमार ने विस्तृत जानकारी दीl