मिहींपुरवा: मिहींपुरवा के तीन युवाओं ने अग्निवीर बनकर कठिन परिस्थितियों में पहले प्रयास में पाई सफलता, समाजसेवियों ने किया सम्मानित
बहराइच के मिहींपुरवा क्षेत्र के तीन युवाओं ने अग्निवीर भर्ती में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। भारत-नेपाल सीमा से सटे इस क्षेत्र के खड़िया नैनीहा निवासी अमन कुमार, राजापुर कतर्निया निवासी रोशन गिरि और पेटरहा निवासी अमित कुमार चौहान का चयन अग्निवीर के रूप में हुआ है। अमन और रोशन को ओडिशा तथा अमित को भोपाल प्रशिक्षण केंद्र के लिए चुना गया है।