खगौल: दानापुर में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 50 हजार नकद समेत जेवरात चोरी
दानापुर के मिथिला कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद,हीरे की बाली समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। गृहस्वामी शंभु कुमार सिंह परिवार के साथ 5 जुलाई को अपने पैतृक गांव समस्तीपुर गए हुए थे। शनिवार को सुबह पड़ोसी ने फोन कर घर का मुख्य ताला टूटा होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर घर पहुंचे शंभु कुमार सिंह ने देखा कि मकान का ताला और