गुमला: गुमला-पालकोट रोड पर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Gumla, Gumla | Apr 30, 2026 पालकोट रोड स्थित टैंसेरा के पास गुरुवार की शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। मृतक की पहचान अम्बावा निवासी अरविन्द खड़िया के रूप में हुई है।दोनों युवक बाइक से पालकोट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।