शाहजहांपुर: मेडिकल कॉलेज में मरीजों के दूध में मिला पानी, सीडीओ ने खुद पीकर परखी गुणवत्ता, वीडियो हुआ वायरल; छापेमारी से मचा हड़कंप
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों को दिए जा रहे दूध और खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद बुधवार सुबह सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने अचानक छापेमारी की। सुबह करीब 8 बजे पहुंचे सीडीओ ने खुद दूध पीकर उसकी गुणवत्ता जांची, जिसमें दूध में पानी अधिक मिला। खाने की गुणवत्ता भी संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और मेडिकल कॉलेज स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई।