पुलिस अधीक्षक अंबाला ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अंबाला पुलिस की ओर से 31 अक्टूबर 2025 को “रन फॉर यूनिटी” (Run for Unity) का आयोजन किया जा रहा है। यह दौड़ भारत के लौह पुरुष और देश की एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर जिला अंबाला पुलिस द्वारा नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे के संदेश