उदवंत नगर: गोली फायरिंग मामले के एक आरोपित को रूंगटा गली आरा से पुलिस ने गिरफ्तार किया
गजराजगंज पुलिस ने गोली फायरिंग मामले के एक आरोपित को रूंगटा गली आरा से गिरफ्तार किया। पहचान नवादा थाना क्षेत्र के रूंगटा गली आरा के निवासी नंदन सिंह के रूप में हुई। थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि बीते 14 मार्च को नाच देखने के वीवाद में एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। उसी मामले में तीन लोगों के खिलाफ उदवंतनगर थाने में नामजद केस हुआ था।