उदवंत नगर: आरा सासाराम रेलवे खण्ड पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत
डीडीयू मंडल के अंतर्गत आरा सासाराम रेलवे खण्ड स्थित गेट संख्या 9 के समीप भभुआ इंटर सिटी ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत मृतक की पहचान कसाप निवासी राम किसान शर्मा उर्फ गोलू शर्मा के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर व जीआरपी पुलिस पहुची व शव को उठाकर पोस्टमार्टम को आरा सदर अस्पताल में भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन चीत्कार मार रोने लगे।