चांपा: बिर्रा में कार ने बाइक सवार 3 लोगों को मारी टक्कर, हादसे में तीनों को आई गंभीर चोट, मामला दर्ज
जांजगीर चांपा के बिर्रा थाना क्षेत्र में कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी है. हादसे में तीनों को गंभीर चोट आई है और तीनों को अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने टक्कर मारने वाले आरोपी कार क्रमांक सीजी 11 बी एफ 8908 के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.पुलिस के मुताबिक, कृष्ण कुमार कश्यप ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है।