रामगढ़ चौक: नंदनामा गांव से गबन के मामले में पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार, लखीसराय कोर्ट में पेशी
रामगढ़ चौक थाना कांड संख्या 79/26 गबन मामले में पुलिस ने नंदनामा गांव से इसी गांव के रहने वाले पवन साव के पुत्र अमित कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे गुरुवार अपराह्न 2 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक अभियुक्त द्वारा क्षेत्र के 60 से 70 किसानों से लगभग एक करोड़ से अधिक मूल्य का धान खरीद किया गया और राशि का भुगतान नहीं किया गया.