पन्ना: 24 साल के मनीष बने पुलिस सब-इंस्पेक्टर, सामान्य वर्ग में दूसरी और ओबीसी में पहली रैंक, मनीष ने दी जानकारी
Panna, Panna | Jul 12, 2026 जिले के छोटे से गांव निवाहरी (लंगड़ टोला) के 24 वर्षीय मनीष ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में मनीष ने सामान्य वर्ग में दूसरी तथा ओबीसी वर्ग में पहली रैंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।