वैर: भैंसीना गांव में एक बुज़ुर्ग द्वारा आत्महत्या करने का सामने आया मामला, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Weir, Bharatpur | Jul 10, 2025 गुरुवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार भैंसीना गांव में एक बुजुर्ग ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर खेड़ली मोड थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर भुसावर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। जहाँ परिजनों की मौजूदगी में पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया।आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ।