वैर: भुसावर थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में किया पेश, भेजा जेल
बुधवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार भुसावर थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायलय मे पेश किया। जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। भुसावर थानाधिकारी नरेश चंद शर्मा ने बताया कि मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी कस्बा भुसावर निवासी लोकेश पुत्र नेमीचंद कोली है। जो करीब 9 माह से मामले में फरार चल रहा था।