वैर: बल्लभगढ़ के पास गोविंदपुरा गाँव में कुएं में गिरने से महिला की मौत, पुलिस ने शव निकालकर मोर्चरी में रखवाया
बुधवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार गाँव गोविंदपुरा में एक महिला के कुआ में गिरने की सूचना मिली। जिस पर भुसावर थाना और बल्लभगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुँची। शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए भुसावर मोर्चरी पर रखवाया गया है। मृतका के पीहर पक्ष को पुलिस ने सूचना दी । मृतक महिला शिवकुमारी जाटव बताई।