फारबिसगंज: सिमराहा में घटित लूट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, वादी ने रची थी लूट का झूठा कहानी
सिमराहा थाना क्षेत्र के रेणु गेट के समीप बसगड़ा वार्ड संख्या 05 निवासी एक युवक के साथ घटित लूट कांड मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के 24घंटा के अंदर पुलिस उक्त लूट कांड मामले का उदभेदन करते हुए लूट कांड का झूठा कहानी रच कर प्राथमिकी दर्ज कराने वाले कांड के वादी को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई राशि व लूट की घटना में प्रयुक्त बाईक को भी जप्त किया है.