फारबिसगंज: लक्ष्मीपुर पोठिया में सड़क हादसे में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत
फारबिसगंज के लक्ष्मीपुर पोठिया में सड़क हादसे में एक महिला की इलाज के क्रम में मौत हो गई. सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर गांव में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल ने शनिवार को 12 बजे मृतक के घर पहुंच कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकार से अनुग्रह अनुदान राशि देने की मांग की है.