फारबिसगंज: फारबिसगंज थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का किया गया आयोजन
फारबिसगंज थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया. शनिवार को 11 बजे जनता दरबार का आयोजन हुआ. इस मौके पर राजस्व कर्मचारी और थानाध्यक्ष ने जनता दरबार में पहुंचे मामलों की सुनवाई की. इस मौके पर भूविवाद से संबंधित कई मामले पहुंचे. जनता दरबार में एक नये मामलें की सुनवाई भी हुई. वहीं अन्य मामलों में दो पक्षों की बातों को सुना गया.