Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
यूपी
No video available

Happy Teacher's Day 2022#indiacovid19free #media_महामंथन #newsreportar #modi #jhvpbharat #biharjdu #rjd_ljd #bjp4bihar

MORE NEWS

विश्व रक्तदाता दिवस पर घोड़ासहन में रक्तदान, स्वास्थ्य सेवा एवं जन-जागरूकता का संगम

रेड क्रॉस सोसाइटी, रोटरी क्लब एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित शिविर में 50 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान, 200 से अधिक मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण, 14 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू कॉलेज, घोड़ासहन परिसर में रोटरी क्लब घोड़ासहन, रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी चम्पारण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, सहयोग शिविर एवं लोक शिकायत जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिकों, जीविका दीदियों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी चम्पारण के पदेन अध्यक्ष सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र भारती ने अपने प्रेरणादायी एवं संवादात्मक संबोधन में कहा कि विकसित बिहार के निर्माण के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य केवल उनका क्रियान्वयन नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाना है। यदि किसी कारणवश किसी नागरिक को समय पर सरकारी सहायता, सेवा अथवा योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो पाता है, तो उसके समाधान के लिए सहयोग शिविर एवं लोक शिकायत निवारण व्यवस्था जैसे प्रभावी मंच उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता लोगों तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। सहयोग शिविरों का उद्देश्य दोषारोपण नहीं बल्कि समस्याओं का समाधान, व्यवस्था में सुधार तथा जनता और प्रशासन के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करना है। कार्यक्रम को संवादात्मक स्वरूप देते हुए श्री भारती ने उपस्थित जीविका दीदियों एवं नागरिकों से विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा की तथा उनकी जानकारी का परीक्षण किया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों के बीच सरकारी योजनाओं, अधिकारों एवं सेवाओं के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर के संबंध में श्री भारती ने कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवाओं में से एक है। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी चम्पारण द्वारा जिले में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन एवं विशेष पहल से आयोजित इस शिविर में 50 से अधिक महादानियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगभग 200 से अधिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. दिव्यांदीप, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एल.बी. प्रसाद, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग अमर, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष कुमार तथा नेत्रिका फाउंडेशन के तत्वावधान में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. कमलेश कुमार एवं उनकी टीम द्वारा मरीजों की जांच की गई। चिकित्सकों ने रोगियों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, नेत्र रोग, दंत रोग एवं अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई, जिसका लाभ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उठाया।

कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी घोड़ासहन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, जीविका के पदाधिकारीगण तथा अंचल एवं प्रखंड प्रशासन के अन्य कर्मियों की उपस्थिति रही। विशेष रूप से 100 से अधिक जीविका दीदियों की सक्रिय सहभागिता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।

इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू कॉलेज परिवार की ओर से श्री शैलेन्द्र भारती का सम्मान किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर प्रोफेसर संत साह ने उन्हें उनकी रचित पुस्तक "सुगौली का इतिहास" सहित कॉलेज एवं क्षेत्रीय इतिहास से संबंधित पुस्तकों का सेट भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर रोटरी क्लब घोड़ासहन के अध्यक्ष श्री रंजीत अग्रवाल ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, चिकित्सकों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, जीविका दीदियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और मानवीय सहयोग के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।

रोटरी क्लब मोतिहारी के अध्यक्ष श्री अभिमन्यु जी ने रक्तदान करने वाले सभी महादानियों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है और समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने युवाओं से रक्तदान अभियान से जुड़कर सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाइटी, रोटरी क्लब, नेत्रिका फाउंडेशन, चिकित्सकों, जीविका समूहों, जवाहरलाल नेहरू कॉलेज परिवार एवं स्थानीय नागरिकों के संयुक्त प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। उपस्थित लोगों ने ऐसे कार्यक्रमों को जनस्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता एवं सुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इनके नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

विश्व रक्तदाता दिवस पर घोड़ासहन में रक्तदान, स्वास्थ्य सेवा एवं जन-जागरूकता का संगम रेड क्रॉस सोसाइटी, रोटरी क्लब एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित शिविर में 50 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान, 200 से अधिक मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण, 14 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू कॉलेज, घोड़ासहन परिसर में रोटरी क्लब घोड़ासहन, रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी चम्पारण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, सहयोग शिविर एवं लोक शिकायत जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिकों, जीविका दीदियों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी चम्पारण के पदेन अध्यक्ष सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र भारती ने अपने प्रेरणादायी एवं संवादात्मक संबोधन में कहा कि विकसित बिहार के निर्माण के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य केवल उनका क्रियान्वयन नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाना है। यदि किसी कारणवश किसी नागरिक को समय पर सरकारी सहायता, सेवा अथवा योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो पाता है, तो उसके समाधान के लिए सहयोग शिविर एवं लोक शिकायत निवारण व्यवस्था जैसे प्रभावी मंच उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता लोगों तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। सहयोग शिविरों का उद्देश्य दोषारोपण नहीं बल्कि समस्याओं का समाधान, व्यवस्था में सुधार तथा जनता और प्रशासन के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करना है। कार्यक्रम को संवादात्मक स्वरूप देते हुए श्री भारती ने उपस्थित जीविका दीदियों एवं नागरिकों से विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा की तथा उनकी जानकारी का परीक्षण किया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों के बीच सरकारी योजनाओं, अधिकारों एवं सेवाओं के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर के संबंध में श्री भारती ने कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवाओं में से एक है। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी चम्पारण द्वारा जिले में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन एवं विशेष पहल से आयोजित इस शिविर में 50 से अधिक महादानियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगभग 200 से अधिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. दिव्यांदीप, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एल.बी. प्रसाद, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग अमर, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष कुमार तथा नेत्रिका फाउंडेशन के तत्वावधान में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. कमलेश कुमार एवं उनकी टीम द्वारा मरीजों की जांच की गई। चिकित्सकों ने रोगियों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, नेत्र रोग, दंत रोग एवं अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई, जिसका लाभ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उठाया। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी घोड़ासहन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, जीविका के पदाधिकारीगण तथा अंचल एवं प्रखंड प्रशासन के अन्य कर्मियों की उपस्थिति रही। विशेष रूप से 100 से अधिक जीविका दीदियों की सक्रिय सहभागिता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू कॉलेज परिवार की ओर से श्री शैलेन्द्र भारती का सम्मान किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर प्रोफेसर संत साह ने उन्हें उनकी रचित पुस्तक "सुगौली का इतिहास" सहित कॉलेज एवं क्षेत्रीय इतिहास से संबंधित पुस्तकों का सेट भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम के समापन अवसर पर रोटरी क्लब घोड़ासहन के अध्यक्ष श्री रंजीत अग्रवाल ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, चिकित्सकों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, जीविका दीदियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और मानवीय सहयोग के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा। रोटरी क्लब मोतिहारी के अध्यक्ष श्री अभिमन्यु जी ने रक्तदान करने वाले सभी महादानियों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है और समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने युवाओं से रक्तदान अभियान से जुड़कर सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाइटी, रोटरी क्लब, नेत्रिका फाउंडेशन, चिकित्सकों, जीविका समूहों, जवाहरलाल नेहरू कॉलेज परिवार एवं स्थानीय नागरिकों के संयुक्त प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। उपस्थित लोगों ने ऐसे कार्यक्रमों को जनस्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता एवं सुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इनके नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 14, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी

आज बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (BSLSA) के Minimum Action Plan के अंतर्गत Ira Prep Public School, मोतिहारी में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की “जागृति योजना” के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर “सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” तथा “वरिष्ठजन सशक्तिकरण और गरिमा” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की गई। बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में सरल एवं प्रभावी ढंग से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता श्री दक्ष कायस्थ, टाउन थाना के एसआई श्री चंदन कुमार, पैरा लीगल वॉलेंटियर (PLV) श्री सिद्धांत कुमार, डॉ. प्रगति (बाल रोग विशेषज्ञ) एवं विद्यालय के निदेशक श्री राजेश कुमार उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि विधिक जानकारी ही सशक्त समाज की नींव है। बच्चों को NALSA की विभिन्न योजनाओं, विशेष रूप से जागृति योजना के अंतर्गत उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता, हेल्पलाइन सेवाओं तथा सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विधिक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रशासन एवं प्रतिभागियों ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को अत्यंत उपयोगी एवं आवश्यक बताया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी आज बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (BSLSA) के Minimum Action Plan के अंतर्गत Ira Prep Public School, मोतिहारी में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की “जागृति योजना” के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर “सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” तथा “वरिष्ठजन सशक्तिकरण और गरिमा” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की गई। बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में सरल एवं प्रभावी ढंग से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता श्री दक्ष कायस्थ, टाउन थाना के एसआई श्री चंदन कुमार, पैरा लीगल वॉलेंटियर (PLV) श्री सिद्धांत कुमार, डॉ. प्रगति (बाल रोग विशेषज्ञ) एवं विद्यालय के निदेशक श्री राजेश कुमार उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि विधिक जानकारी ही सशक्त समाज की नींव है। बच्चों को NALSA की विभिन्न योजनाओं, विशेष रूप से जागृति योजना के अंतर्गत उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता, हेल्पलाइन सेवाओं तथा सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विधिक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रशासन एवं प्रतिभागियों ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को अत्यंत उपयोगी एवं आवश्यक बताया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 14, 2026

महात्मा गांधी सभागार के भूतल पर पुस्तकालय एवं पठन कक्ष का निर्माण कार्य 

पूर्वी चम्पारण जिले के बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। महात्मा गांधी सभागार के भूतल पर एक आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। यह पहल जिले के छात्रों, शोधार्थियों, साहित्यप्रेमियों एवं आम नागरिकों को एक सुगम और समृद्ध अध्ययन स्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है।

महात्मा गांधी सभागार, जो पहले से ही जिले की सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का केंद्र रहा है, अब ज्ञान और अध्ययन का भी एक सुलभ केंद्र बनेगा। भूतल पर प्रस्तावित पुस्तकालय की स्थिति इसे नागरिकों के लिए आसानी से सुलभ बनाती है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग, विद्यार्थी, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा एवं नागरिक — इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

महात्मा गांधी सभागार के भूतल पर पुस्तकालय एवं पठन कक्ष का निर्माण कार्य पूर्वी चम्पारण जिले के बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। महात्मा गांधी सभागार के भूतल पर एक आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। यह पहल जिले के छात्रों, शोधार्थियों, साहित्यप्रेमियों एवं आम नागरिकों को एक सुगम और समृद्ध अध्ययन स्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है। महात्मा गांधी सभागार, जो पहले से ही जिले की सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का केंद्र रहा है, अब ज्ञान और अध्ययन का भी एक सुलभ केंद्र बनेगा। भूतल पर प्रस्तावित पुस्तकालय की स्थिति इसे नागरिकों के लिए आसानी से सुलभ बनाती है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग, विद्यार्थी, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा एवं नागरिक — इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 14, 2026

शल्य क्रिया हेतु मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना का 100 वा बैच रवाना

बिहार सरकार की महत्वपूर्ण जीवनदायनी योजना मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना के अंतर्गत आज  बाल ह्रदय रोगियों का 100 वा बैच, बिहार सरकार द्वारा निशुल्क शल्य क्रिया हेतु श्री सत्य साईं अस्पताल, अहमदाबाद रवाना किआ जा रहा है।

इस 100 वे बैच में जाने वाले पूर्वी चम्पारण से दो बाल ह्रदय रोगिओ, शिवानी कुमारी ( रक्सौल ), शुभम पाल ( kesaria) को  उनके परिजनों के साथ सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने आज सुबह 7 बजे, हरी झंडी दिखाकर, एम्बुलेंस द्वारा राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना  रवाना किआ, इन बाल ह्रदय रोगिओ के साथ एक चिकित्सक डॉ सरताज आलम, चिकित्सा पदाधिकारी, अरेराज को भी रवाना किआ गया।

सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने बताया की मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना के तहत पूर्वीचम्पारण से अब तक 172 बाल ह्रदय रोगिओ की सफलतापूर्वक सर्जरी कराई जा चुकी है।

आर बी एस के डी सी डॉ शशि मिश्रा ने बताया की राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना से, माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर 100 वे बैच में जा रहे बिहार के 32 बाल ह्रदय रोगिओ को पटना एयरपोर्ट हेतु रवाना किआ जायेगा, तत्पश्चात हवाई जहाज द्वारा बिहार सरकार इन बाल ह्रदय रोगिओ को इनके परिजनों के साथ अपने खर्चे पर श्री सत्य साईं अस्पताल अहमदाबाद भेजेगी, जहां इनकी सर्जरी, रहने, खाने का खर्चा बिहार सरकार वहन करेगी।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार, आर बी एस के डी सी डॉ शशि मिश्रा, चिकित्सा पदाधिकारी अरेराज डॉ सरताज आलम, प्रमोद कुमार, जौवाद हुसैन मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

शल्य क्रिया हेतु मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना का 100 वा बैच रवाना बिहार सरकार की महत्वपूर्ण जीवनदायनी योजना मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना के अंतर्गत आज बाल ह्रदय रोगियों का 100 वा बैच, बिहार सरकार द्वारा निशुल्क शल्य क्रिया हेतु श्री सत्य साईं अस्पताल, अहमदाबाद रवाना किआ जा रहा है। इस 100 वे बैच में जाने वाले पूर्वी चम्पारण से दो बाल ह्रदय रोगिओ, शिवानी कुमारी ( रक्सौल ), शुभम पाल ( kesaria) को उनके परिजनों के साथ सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने आज सुबह 7 बजे, हरी झंडी दिखाकर, एम्बुलेंस द्वारा राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना रवाना किआ, इन बाल ह्रदय रोगिओ के साथ एक चिकित्सक डॉ सरताज आलम, चिकित्सा पदाधिकारी, अरेराज को भी रवाना किआ गया। सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने बताया की मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना के तहत पूर्वीचम्पारण से अब तक 172 बाल ह्रदय रोगिओ की सफलतापूर्वक सर्जरी कराई जा चुकी है। आर बी एस के डी सी डॉ शशि मिश्रा ने बताया की राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना से, माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर 100 वे बैच में जा रहे बिहार के 32 बाल ह्रदय रोगिओ को पटना एयरपोर्ट हेतु रवाना किआ जायेगा, तत्पश्चात हवाई जहाज द्वारा बिहार सरकार इन बाल ह्रदय रोगिओ को इनके परिजनों के साथ अपने खर्चे पर श्री सत्य साईं अस्पताल अहमदाबाद भेजेगी, जहां इनकी सर्जरी, रहने, खाने का खर्चा बिहार सरकार वहन करेगी। मौके पर सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार, आर बी एस के डी सी डॉ शशि मिश्रा, चिकित्सा पदाधिकारी अरेराज डॉ सरताज आलम, प्रमोद कुमार, जौवाद हुसैन मौजूद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

East Champaran, Bihar | Jun 13, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी
दिनांक: 13.06.2026

आज जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, मोतिहारी परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), पूर्वी चंपारण द्वारा “NALSA वीर परिवार सहायता योजना” के अंतर्गत एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैप्टन केशव शर्मा द्वारा की गई।
इस अवसर पर DLSA के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी, डिप्टी LADCs श्री राम विनय मिश्रा, पारा विधिक स्वयंसेवक (PLV) अभिमन्यु सिंह, आलोक चंद एवं रमन मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 50 से अधिक भूतपूर्व सैनिकों एवं वर्तमान में सेवारत सैनिकों के साथ-साथ उनके परिवारजनों ने सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम के दौरान सचिव, DLSA द्वारा NALSA वीर परिवार सहायता योजना के उद्देश्यों, लाभों एवं पात्रता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से वीर सैनिकों एवं उनके आश्रितों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर न्याय प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों की समस्याओं एवं शिकायतों को भी गंभीरता से सुना गया। सचिव, DLSA ने आश्वासन दिया कि प्राप्त शिकायतों का निराकरण विधिक सहायता क्लिनिक एवं DLSA के माध्यम से शीघ्र किया जाएगा।
कैप्टन केशव शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम सैनिकों एवं उनके परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और उन्हें न्यायिक सहायता प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी दिनांक: 13.06.2026 आज जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, मोतिहारी परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), पूर्वी चंपारण द्वारा “NALSA वीर परिवार सहायता योजना” के अंतर्गत एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैप्टन केशव शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर DLSA के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी, डिप्टी LADCs श्री राम विनय मिश्रा, पारा विधिक स्वयंसेवक (PLV) अभिमन्यु सिंह, आलोक चंद एवं रमन मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 50 से अधिक भूतपूर्व सैनिकों एवं वर्तमान में सेवारत सैनिकों के साथ-साथ उनके परिवारजनों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान सचिव, DLSA द्वारा NALSA वीर परिवार सहायता योजना के उद्देश्यों, लाभों एवं पात्रता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से वीर सैनिकों एवं उनके आश्रितों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर न्याय प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों की समस्याओं एवं शिकायतों को भी गंभीरता से सुना गया। सचिव, DLSA ने आश्वासन दिया कि प्राप्त शिकायतों का निराकरण विधिक सहायता क्लिनिक एवं DLSA के माध्यम से शीघ्र किया जाएगा। कैप्टन केशव शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम सैनिकों एवं उनके परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और उन्हें न्यायिक सहायता प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 13, 2026