पाकरटांड: पाकरटांड थाना क्षेत्र के सिकरियाटांड महुआ टोली गांव में नहर में डूबने से व्यक्ति की मौत
पाकरटांड थाना क्षेत्र के सिकरियाटांड़ महुआटोली गांव में गुरुवार की सुबह 9:00 बजे नहर नहाने के दौरान प्रफुल्ल नामक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई ।स्थानीय लोगों को जब नजर पड़ी तब इसकी सूचना थाना को दिया, इधर सूचना मिलते ही थाना की टीम पहुंची एवं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया एवं जांच कर रही है।