सुल्तानगंज: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कमराय रामपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी बदमाशों को पकड़कर जमकर पीटा,
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कमराय रामपुर गांव में रविवार को अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके से भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। मृतक की पहचान रामपुर निवासी बालेश्वर कुमार के पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि राकेश