होशंगाबाद नगर: कोतवाली थाने में नवागत थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने किया पदभार ग्रहण, पुलिस कर्मियों ने किया स्वागत
नर्मदापुरम के कोतवाली थाने में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नवागत थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने पदभार ग्रहण किया। दरअसल शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोटा ने थाना प्रभारीयो के ट्रांसफर किए थे जिसमें कोतवाली थाना प्रभारी कंचन ठाकुर का तबादला माखन नगर कर दिया गया था एवं इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला का ट्रांसफर कोतवाली थाने में किया गया है।