सांगानेर: जयपुर: साधु के वेश में छिपा 10 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
जयपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब एक वर्ष से साधु का वेश धारण कर हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और राजस्थान के विभिन्न मंदिरों में छिपकर पुलिस से बचता रहा। जवाहर सर्किल क्षेत्र में उसके होने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है।