झांसी: झांसी में जन्मदिन पर पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने मेडिकल कॉलेज में किया रक्तदान
Jhansi, Jhansi | Jul 21, 2026 गरौठा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर समाज सेवा का संदेश देते हुए मेडिकल कॉलेज में रक्तदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है। रक्तदान कार्यक्रम में उनके समर्थक और शुभचिंतक भी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनकी प्रशंसा की।