नरवर: कैबिनेट मंत्री केशव सिंह बघेल नरवर पहुंचे, भाजपा नेता रामलखन कुशवाह के निवास पर हुआ भव्य स्वागत
कुक्कुट पशुपालन विकास निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नेता केशव सिंह बघेल के नरवर आगमन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता रामलखन कुशवाह के निज निवास पर आयोजित स्वागत समारोह में हार-फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया तथा नवीन पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।