सुल्तानगंज: श्रावणी मेला की तैयारियां तेज: अजगैवीनाथ धाम पहुंचे मंत्री, कांवरियों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब 44 दिन शेष हैं। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। सोमवार को नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिश मिश्रा ने अजगैवीनाथ धाम पहुंचकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मेला तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी द