दरभंगा: दरभंगा में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का असर, पंपों पर घटी भीड़, लोगों ने की कटौती
दरभंगा:-पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी का असर अब दरभंगा की सड़कों और पेट्रोल पंपों पर साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर सामान्य दिनों की तुलना में ग्राहकों की संख्या कम देखी गई। बढ़ती महंगाई के बीच वाहन चालकों ने तेल भरवाने में कटौती शुरू कर दी है, जबकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट की ओर बढ़े