दिल्ली में हुए धमाके को लेकर लोगों में गहरा रोष देखने को मिल रहा है। गाज़ीपुर के वकीलों ने इस घटना की निंदा करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी और सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की मांग की है। दरअसल गाज़ीपुर के सरजू पांडेय पार्क में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए लोगों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।