पीलीबंगा: पीलीबंगा पुलिस ने विद्या विहार कॉलोनी से एक धारदार हथियार किया बरामद, आरोपी मौके से फरार
पीलीबंगा पुलिस ने विद्या विहार कॉलोनी मंडी पीलीबंगा से एक धारदार हथियार बरामद किया है। पुलिस ने आज गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि परविंदर कुमार एएसआई ने मय टीम सड़क आम विद्या विहार कॉलोनी मंडी पीलीबंगा से एक धारदार हथियार कापा बरामद किया है। आरोपी गुरदास सिंह निवासी मंडी पीलीबंगा पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।