इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज प्रखंड में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कई लोगों को राजद की सदस्यता दिलाई
राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा पूरे बिहार में पार्टी को मजबूती को लेकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा, जिसको लेकर रविवार 3:30 बजे के लगभग अलीगंज बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की अध्यक्षता मे सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न पंचायत के 30 लोगो को राजद की सदस्यता दिलाई गई।